झारखंड : पलामू में बिजली का करंट लगने से महिला की मौत

झारखंड : पलामू में बिजली का करंट लगने से महिला की मौत

झारखंड : पलामू में बिजली का करंट लगने से महिला की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: September 27, 2021 12:44 am IST

मेदिनीनगर, 26 सितंबर (भाषा) झारखंड में पलामू जिले के हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के दंगवार गांव में रविवार को एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राजमणि देवी (34 वर्ष) नामक महिला मवेशियों के चारे के लिए खेत में घास काट रही थी, तभी वह बिजली के खंभे से टूट कर गिरे तार के संपर्क में आ गई और करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

भाषा, संवाद, इन्दु धीरज

धीरज


लेखक के बारे में