दुमका, 30 जून (भाषा) झारखंड के दुमका जिले के जंगल में 20-वर्षीय एक युवती के साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
टोंगरा थाना प्रभारी गुरूचरण माझी ने पत्रकारों को बताया कि पीड़िता ने सोमवार शाम तीन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “युवती ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। दोनों झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे कुदलमेटिया गांव के निवासी हैं, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।”
पुलिस ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह पश्चिम बंगाल के जयपुर में पत्तल बेचने गई थी। रविवार शाम घर लौटने के दौरान फुतबेदिया जंगल में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
माझी ने कहा, “पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया गया। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश