जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार पाने वाले कारीगरों को बधाई दी

Ads

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार पाने वाले कारीगरों को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 04:55 PM IST

श्रीनगर, 10 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार पाने वाले कारीगरों को सोमवार को बधाई दी।

अब्दुल्ला के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने बुनकरों-मंजूर अहमद हजाम और फैयाज अहमद वानी को भारत की माननीय राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी। उत्कृष्ट चांददार कानी शॉल बुनने के उनके हुनर के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार दिया जाना जम्मू-कश्मीर की हथकरघा परंपरा की सदियों पुरानी विरासत और कलात्मक उत्कृष्टता का सम्मान है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने, पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने और देश-विदेश के मंचों पर स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल