Jodhpur News: पड़ोस की युवती के साथ युवक ने किया ये कांड.. फिर गांववालों ने जो किया देख दहल उठा पूरा इलाका, जानकर उड़ जाएंगे होश

Jodhpur News: पड़ोस की युवती के साथ युवक ने किया ये कांड.. फिर गांववालों ने जो किया देख दहल उठा पूरा इलाका, जानकर उड़ जाएंगे होश

Jodhpur News: पड़ोस की युवती के साथ युवक ने किया ये कांड.. फिर गांववालों ने जो किया देख दहल उठा पूरा इलाका, जानकर उड़ जाएंगे होश

Jodhpur News/Image Source: IBC24


Reported By: Ranjan Dave,
Modified Date: January 2, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: January 2, 2026 10:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • युवती को भगाने के आरोपी पर लोगों का कहर
  • युवती मामला बना हिंसा की वजह
  • आरोपी युवक पर गांव वालों का हमला

जोधपुर: Jodhpur News:  जोधपुर के लूनी इलाके में युवती को भगाकर ले जाने के आरोपी युवक पर शुक्रवार को लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट की, उसके वाहन में तोड़-फोड़ की और धारदार हथियार से उसकी नाक पर गंभीर चोट पहुंचाई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में घायल युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती को भगाने के आरोपी पर लोगों का कहर (Jodhpur youth assault case)

Jodhpur News:  सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिनेश बिश्नोई आठ दिन पहले पड़ोसी गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस और ग्रामीणों के दबाव के बाद उसने गुरुवार को युवती को छोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर दिनेश एसयूवी वाहन से गांव पहुंचा, जहां मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

जोधपुर में युवक पर जानलेवा हमला (Jodhpur crime news today)

Jodhpur News:  थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि घायल दिनेश के खिलाफ 26 दिसंबर को युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस दबाव के बाद युवती गुरुवार शाम थाने पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिनेश को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। वह पोक्सो एक्ट में भी आरोपी है और जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।