Raju Srivastava की प्रार्थना सभा में Johnny Lever ने हंस-हंसकर खिंचवाई तस्वीरें, हुए ट्रोल!

Raju Srivastava Prayer Meet viral video : जॉनी लीवर अपने एक व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं

Raju Srivastava की प्रार्थना सभा में Johnny Lever ने हंस-हंसकर खिंचवाई तस्वीरें, हुए ट्रोल!
Modified Date: December 4, 2022 / 08:56 am IST
Published Date: December 4, 2022 8:56 am IST

नई दिल्ली। Raju Srivastava Prayer Meet viral video  : सबको हंसाने वाला कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से जितना सदमा परिवार वालों को लगा है उतनी ही गमगीन है ये इंडस्ट्री और उनके चाहनेवाले। राजू श्रीवास्तव ने लगभग 42 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद 21 सितंबर को जिंदगी से जंग हार गए। नम आंखों से चाहनेवाले और बॉलीवुड सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढे़ं :  कल से शराब दुकानों को बंद करने का आदेश, गला तर करने शराब प्रेमियों को 48 घंटे करना होगा इंतजार

Raju Srivastava Prayer Meet viral video  : प्रार्थना सभा में साथी कलाकारों के अलावा जानी-मानी हस्तियां पहुंचे हुए थे। इस बीच जॉनी लीवर अपने एक व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल हुआ यू कि जब जॉली लीवर प्रार्थना सभा में पहुंचे तो बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था। वही हर सेलेब्रिटी से रुककर पोज देने की रिक्वेस्ट कर रहे थे।

यह भी पढे़ं :  नवरात्रि के पहले ही दिन सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने DA से पहले किया ये बड़ा ऐलान

Raju Srivastava Prayer Meet viral video  : जॉनी लीवर ने भी रिक्वेस्ट किया गया। जिसके बाद जॉनी लीवर ने तस्वीरें भी खिंचवाई, लेकिन इस बीच पोज देते हुए उनकी स्माइल लोगों को अखर गई। कॉमेडियन का हल्का से स्माइल लोगों को रास नहीं आई और अब सोशल मीडिया में इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बात दें कि जॉनी लीवर का यह वीडियो हर जगह छा गई और यूजर जॉनी लीवर को खरी खोटी भी सुना रहे हैं।

और भी है बड़ी खबरें…

 


लेखक के बारे में