‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत केरल की जेलों में संयुक्त तलाशी अभियान

'ऑपरेशन तूफान' के तहत केरल की जेलों में संयुक्त तलाशी अभियान

‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत केरल की जेलों में संयुक्त तलाशी अभियान
Modified Date: July 31, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: July 31, 2026 11:08 am IST

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई (भाषा) केरल पुलिस और कारागार विभाग ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन तूफान’ अभियान के तहत राज्य की केंद्रीय जेलों में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह संयुक्त तलाशी अभियान बृहस्पतिवार रात शुरू हुआ और शुक्रवार सुबह तक जारी रहा।

तलाशी अभियान तिरुवनंतपुरम की पूजाप्पुरा केंद्रीय जेल, त्रिशूर की विय्यूर केंद्रीय जेल, मलप्पुरम की तवनूर केंद्रीय जेल और कन्नूर केंद्रीय जेल में चलाया गया।

पुलिस ने बताया कि पूजाप्पुरा केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी के पास से गांजा बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई राज्यव्यापी मादक पदार्थ विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत की गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी अभियान इस विशिष्ट सूचना के आधार पर शुरू किया गया कि जेलों के भीतर नशीले पदार्थों और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य की अन्य जिला और उप-जेलों में भी इसी तरह की औचक तलाशी ली जाएगी।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में