असम, जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 दिन में 18 नवजात की मौत, हड़कंप
असम, जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 दिन में 18 नवजात की मौत, हड़कंप
जोरहाट। असम के जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 दिन में 18 नवजात शिशुओं की मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन के नेतृत्व में मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
हालांकि कॉलेज प्रिंसिपल और चीफ सुपरिंटेंडेंट देबाजीत हजारिका ने तीन बच्चों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीडियाट्रिक्स विभाग के हेड प्रणबजीत बिस्वनाथ के नेतृत्व में इंटरनल इन्क्वायरी करने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दी गई है। उन्होंने बताया किआंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक 1 नवंबर से अब तक स्पेशल केयर न्यूबॉर्न यूनिट में 15 बच्चों की मौत जटिल डिलिवरी और जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते हुई है।
यह भी पढ़ें : जनता कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें जनता के लिए क्या घोषणाएं की गई
हजारिका ने बताया कि 10 बच्चों की मौत जन्म के वक्त कम वजन और तीन की मौत दिल से जुड़ी बीमारी के कारण हो गई। पिछले तीन दिन में तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुताबिक मेडिकल कॉलेज के नए बने इस यूनिट में केवल 40 बच्चों को रखे जाने की व्यस्था है लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने 1 नवंबर से 6 नवंबर के बीच बेड शेयरिंग करवाकर हुए 80 बच्चे भर्ती कर लिए।

Facebook


