जूली ने हरियाणा के आईपीएस पूरन कुमार की अंत्येष्टि में देरी पर चिंता जताई

जूली ने हरियाणा के आईपीएस पूरन कुमार की अंत्येष्टि में देरी पर चिंता जताई

जूली ने हरियाणा के आईपीएस पूरन कुमार की अंत्येष्टि में देरी पर चिंता जताई
Modified Date: October 12, 2025 / 04:31 pm IST
Published Date: October 12, 2025 4:31 pm IST

जयपुर, 12 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी पूरण कुमार के अंतिम संस्कार में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की है।

भारतीय पुलिस सेवा के इस वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर जातिगत प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली थी।

जूली ने रव‍िवार को ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद जातिगत प्रताड़ना का शिकार होने के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुए हरियाणा के आईपीएस अधिकारी पूरण कुमार का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है।’’

उन्होंने लिखा,‘‘यह समझ से परे है कि हरियाणा सरकार एडीजी स्तर के अधिकारी की आत्महत्या के बावजूद जांच होने तक के लिए भी जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं हटा रही है। एक दलित उच्चाधिकारी को न्याय दिलाने में विफल रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री आखिर किस नैतिक बल के साथ एक साल पूरा होने का जश्न मनाएंगे?’’

भाषा पृथ्वी

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में