छत्तीसगढ़ के पूर्व चीफ जस्टिस और लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय त्रिपाठी का निधन, एक महीने से चल रहा था इलाज

Ads

छत्तीसगढ़ के पूर्व चीफ जस्टिस और लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय त्रिपाठी का निधन, एक महीने से चल रहा था इलाज

  •  
  • Publish Date - May 2, 2020 / 05:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

दिल्ली। लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का निधन हो गया है। उनका पिछले 1 महीने से एम्स के ट्रॉमा सेंटर में कोरोना का इलाज चल रहा था। वे मूल रूप से पटना हाई कोर्ट से जुड़े थे, लोकपाल सदस्य बनने से पहले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे।

ये भी पढ़ें:फ्लाई पास्ट कर कोरोना योद्धाओं को सलाम करेगी भारतीय सेना, रविवार सुबह कोविड हॉस्पिटल पर होगी पुष्पवर्षा

करीब एक महीने तक अस्पताल में रहने के बाद आज जस्टिस एके त्रिपाठी ने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि अजय कुमार त्रिपाठी देश के पहले ऐसे जस्टिस हैं। जिनकी मौत कोरोना के चलते हुई है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने WHO के अधिकारियों …

अजय कुमार त्रिपाठी बिहार के निवासी हैं और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। इससे पहले हालत नहीं सुधरने पर उन्हें जयप्रकाश नारायण अपैक्स ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया। यहाँ वेंटिलेटर पर उन्हें रखा गया। पिछले कई दिनों से उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। आज उन्होंने आखिरी सांस ली।