न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई

Ads

न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई

  •  
  • Publish Date - January 16, 2025 / 11:01 AM IST,
    Updated On - January 16, 2025 / 11:01 AM IST

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने बृहस्पतिवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति चंद्रन के शपथ ग्रहण के साथ ही उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है जिसमें मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं।

केंद्र ने 13 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय के कोलेजियम के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसमें न्यायमूर्ति चंद्रन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई थी।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अगुवाई में पांच न्यायाधीशों के कोलेजियम ने सात जनवरी को हुई बैठक में न्यायमूर्ति चंद्रन के नाम की सिफारिश की, जिन्हें आठ नवंबर, 2011 को केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

न्यायमूर्ति चंद्रन को 29 मार्च, 2023 को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा