न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम. राय को पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश
न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम. राय को पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश
नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने सिक्किम उच्च न्यायालय की न्यायाधीश मीनाक्षी एम. राय को पटना उच्च न्यायालय की अगली मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान के अनुसार, मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के चार जून को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर यह सिफारिश की गई है।
बयान के अनुसार, भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की बैठक 22 मई को हुई थी।
बयान में कहा गया, ‘‘उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 22 मई को हुई अपनी बैठक में सिक्किम उच्च न्यायालय की न्यायाधीश मीनाक्षी एम. राय को मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के चार जून, 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।’’
भाषा सिम्मी अमित
अमित

Facebook


