K Bhagyaraj Death News : सीने में उठा दर्द और पलभर में छा गया मातम! इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा, बेटे को गले लगाकर भावुक हुए थलपति विजय

Ads

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और लेखक के. भाग्यराज का हार्ट अटैक से निधन हो गया। अंतिम दर्शन के दौरान थलपति विजय ने उनके बेटे को गले लगाकर सांत्वना दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 10:04 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 10:06 PM IST

K Bhagyaraj Death News / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • दिग्गज अभिनेता के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन।
  • मॉर्निंग वॉक के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई।
  • अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

नई दिल्ली : K Bhagyaraj Death News तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और लेखक के. भाग्यराज के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। शनिवार, 27 जून को हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। तमिल सुपरस्टार थलपति विजय भी गहरा दुख जताते हुए दिवंगत कलाकार को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे, जहां से एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है।

सीने में दर्द की शिकायत की

शनिवार सुबह के. भाग्यराज मॉर्निंग वॉक से लौटे थे, जिसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। K Bhagyaraj Heart Attack Chennai परिवार वाले उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 73 साल के थे और उनका अंतिम संस्कार रविवार, 28 जून को दोपहर 1:30 बजे बेसेंट नगर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में किया जाएगा।

मौके पर पहुंचे सीएम विजय

उनके घर पहुंचे अभिनेता विजय को देखकर के. भाग्यराज के बेटे शांतनु भाग्यराज खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे, जिसके बाद विजय ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया। विजय और शांतनु के परिवारों के बीच पुराना और गहरा रिश्ता है; शांतनु की शादी में मंगलसूत्र विजय ने ही उन्हें सौंपा था और शांतनु ने विजय की 2021 की फिल्म ‘मास्टर’ में भी काम किया था। के. भाग्यराज का करियर 40 साल से ज्यादा लंबा रहा, जिसमें उन्होंने तमिल सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के साथ ‘आखिरी रास्ता’ और अनिल कपूर-श्रीदेवी के साथ ‘मिस्टर बेचारा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

ये भी पढ़ें