दिल्ली: Cancer Patient Orchestra Wish : सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी समारोह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और भावुक भी। तस्वीर में एक व्यक्ति बिस्तर पर लेटा हुआ है और अपने आसपास खड़ी महिलाओं पर पैसे उड़ाता नजर आ रहा है। रंजन सिंह नाम के एक एक्स (X) यूजर सहित कई लोगों ने दावा किया है कि यह लड़का बिहार का है और कैंसर की आखिरी स्टेज पर है। उसकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए परिजनों ने 7 लाख रुपये में 7 डांसर्स बुलाईं और ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया।
जब इस वायरल दावे की पड़ताल की गई, तो सच पूरी तरह से अलग और चौंकाने वाला निकला। यह पूरी कहानी और दावा पूरी तरह से फर्जी है। तस्वीर में नजर आ रहे युवक को न तो कैंसर है और न ही यह उसकी कोई अंतिम इच्छा का वीडियो है। दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के जानीपुर गांव का है।
तस्वीर में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे युवक का नाम अमन पासवान है। Cancer Patient Final Wish Fake Claim Exposed अमन ने स्वयं इस भ्रामक दावे का खंडन करते हुए सच्चाई बताई है। अमन ने बताया, “मेरी बहन की शादी 21 जून को थी। लेकिन शादी से करीब 20 दिन पहले, यानी 31 मई को मेरा एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में मेरे पैर और कूल्हे में गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने मुझे पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी थी।”
अमन ने आगे बताया कि क्योंकि शादी की तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी थीं और ऑर्केस्ट्रा का भी इंतजाम किया गया था, इसलिए वह बिस्तर पर लेटे-लेटे ही अपनी बहन की शादी की रस्मों और जश्न में शामिल हुए थे। अमन ने खुद इस शादी का वीडियो 22 जून, 2026 को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया था, जहां से इसका स्क्रीनशॉट लेकर गलत और झूठे दावों के साथ वायरल कर दिया गया।
यह लड़का बिहार का है।
इसको कैंसर हो चुका है, लास्ट स्टेज चल रहा है। अब जिंदा रहना मुश्किल है, डॉक्टर जवाब दे चुका है।
घरवालों और दोस्तों ने इसकी अंतिम इच्छा पूछी। लड़के की अंतिम इच्छा देखिए।
लड़का बोलता है, मेरी अंतिम इच्छा यही है कि Orchestra करवाऊं, ढेर सारी लड़कियां हों,… pic.twitter.com/7vv5Zt9mFZ
— Ranjan Singh (@RanjanSinghh_) June 25, 2026