Bihar Sub-Inspector Viral Video: मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर लहराई थी तलवार, वीडियो वायरल होने के बाद सब इंस्पेक्टर के खिलाफ लिया गया बड़ा एक्शन

Ads

Bihar Sub-Inspector Viral Video: मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराने वाले सब इंस्पेक्टर को नोटिस जारी किया गया है।

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 08:59 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 09:08 PM IST

Bihar Sub-Inspector Viral Video/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस में सब इंस्पेक्टर ने वर्दी में लहराई थी तलवार।
  • सब इंस्पेक्टर के तलवार रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ था वायरल।
  • वीडियो वायरल होने के बादसब इंस्पेक्टर को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।

Bihar Sub-Inspector Viral Video: पटना: बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी पहनकर तलवार लहराने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई।

सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है मुस्तकीम खान

पुलिस अधिकारी की पहचान जिले के कांटी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान के रूप में हुई है। (Bihar Sub-Inspector Viral Video) घटना की पुष्टि करते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें पुलिस लाइन भेजा जाएगा।’’

अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

Bihar Sub-Inspector Viral Video: मुजफ्फरपुर (पश्चिम) की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया वीडियो शुक्रवार का प्रतीत होता है और तलवार लहराते दिख रहे पुलिस अधिकारी की पहचान एक उपनिरीक्षक के रूप में हुई है। हालांकि, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।’’

इन्हें भी पढ़ें:-