भाजमुयो की रैली में विजयवर्गीय की कार क्षतिग्रस्त, भाजपा का तृणमूल कांग्रेस पर आरोप
भाजमुयो की रैली में विजयवर्गीय की कार क्षतिग्रस्त, भाजपा का तृणमूल कांग्रेस पर आरोप
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), सात दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की कार का ‘विंडस्क्रीन’ यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक रैली के दौरान तोड़ दिया गया।
Read More News: कांग्रेस को जोर का झटका, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कोषध्यक्ष ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा
विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार में तोड़फोड़ की है जबकि तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश के बाद फैली अव्यवस्था के दौरान कार क्षतिग्रस्त हुई होगी।
पुलिस ने कहा कि कार तब क्षतिग्रस्त हुई होगी जब प्रदर्शनकारी भारी पथराव कर रहे थे।
Read More News: राजधानी के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल की 3 युवतियों सहित 5 गिरफ्तार, कमरे से आपत्तिजनक सामाग्री जब्त
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के ‘‘कुशासन’’ के खिलाफ राज्य सचिवालय की शाखा ‘उत्तरकन्या’ की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की सोमवार को सिलीगुड़ी में दो स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 3 हजार के पार, आज 1423 नए संक्रमितों की पुष्टि
विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि जब वह पार्टी के घायल कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए स्थानीय अस्पताल जा रहे थे, तब उनकी गाड़ी को तृणमूल कांग्रेस के लाठियों से लैस बदमाशों ने क्षतिग्रस्त किया।

Facebook


