Kangana Ranaut Attacks Rahul Gandhi
नई दिल्ली : Kangana Ranaut Attacks Rahul Gandhi : बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमेशा से देश का उपहास करते आए हैं और उनके लिए हर गंभीर विषय केवल एक मजाक बनकर रह गया है।
राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुए कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी पहले कहते हैं ‘हमें अमित शाह का जवाब चाहिए’ और फिर बोलते हैं ‘हम यहां उनकी बातें सुनने के लिए नहीं हैं’। कंगना ने पूछा कि वे देश के साथ यह किस तरह का मजाक कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया यह देख रही है और सोच रही है कि वे किस तरह के व्यक्ति हैं।
कंगना के अनुसार, राहुल गांधी इस तरह के रवैये से सदन और पूरे देश का अपमान कर रहे हैं और उनके इस आचरण को देखकर लगता है कि विपक्ष के नेता के तौर पर यह उनका आखिरी कार्यकाल है।Rahul Gandhi राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।
#WATCH | Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s statement, BJP MP Kangana Ranaut says, “I feel he is making a mockery of the country. He constantly ridicules the nation; for him, everything is a joke. This is the first time I am seeing Parliament being made such a mockery of. In… pic.twitter.com/EQPVdwOTje
— ANI (@ANI) August 12, 2026