Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez wedding: 10 साल लिव इन और 5 बच्चे, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से की शादी, इंस्टा पर किया खास पोस्ट

Ads

Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez wedding: 10 साल लिव इन और 5 बच्चे, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से की शादी, इंस्टा पर किया खास पोस्ट

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 10:40 AM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 07:20 PM IST

Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez wedding: 10 साल लिव इन और 5 बच्चे, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से की शादी, इंस्टा पर किया खास पोस्ट /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज शादी के बंधन में बंध गए
  • दोनों करीब 10 साल से साथ थे और उनके पांच बच्चे भी शादी समारोह में शामिल हुए
  • पुर्तगाल के कैस्केस में निजी और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई

लिस्बन। Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez wedding: मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है। 10 साल साथ रहने के बाद आखिरकार ने शादी कर ली है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज अब पति-पत्नी हैं। पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार का प्रतिनिधित्व करने वाली जनसंपर्क टीम ब्रंसविक ग्रुप ने मंगलवार को रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की घोषणा करते हुए इसे ‘‘एक निजी और अंतरंग क्षण’’ बताया।

ब्रंसविक ग्रुप के अनुसार विवाह समारोह पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के पास पश्चिमी पुर्तगाल के एक तटीय शहर कैस्केस में आयोजित किया गया था, जिसमें उनके पांच बच्चे शामिल थे।

Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez wedding इस जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अंगूठियों की तस्वीर पोस्ट की। जिसमें शादी की अंगूठियां नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ सिर्फ ‘C G’ लिखा गया।

 

रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात मैड्रिड में हुई थी और वह पिछले 10 साल से साथ में थे। रोनाल्डो 41 साल के हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने हाल में पुर्तगाल की तरफ से रिकॉर्ड छठे विश्व कप में भाग लिया था। रोनाल्डो क्लब स्तर पर सऊदी अरब की टीम अल नासर की तरफ से खेलते हैं जो शनिवार से अपने नए सत्र की शुरुआत करेगी।

ये भी पढ़ें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किससे शादी की है?

रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी की है।

रोनाल्डो और जॉर्जिना कितने समय से साथ थे?

दोनों करीब 10 साल से रिलेशनशिप में थे।

रोनाल्डो की शादी कहां हुई?

शादी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के पास स्थित तटीय शहर कैस्केस में हुई।

शादी में कौन शामिल हुआ?

विवाह समारोह में रोनाल्डो और जॉर्जिना के पांच बच्चे भी शामिल हुए।

रोनाल्डो किस फुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं?

रोनाल्डो क्लब स्तर पर सऊदी अरब के अल नासर के लिए खेलते हैं।