कर्नाटक में बीजेपी को रोकने कांग्रेस का सियासी दांव, सोनिया ने भेजे दूत, जेडीएस को सीएम पद ऑफर

Ads

कर्नाटक में बीजेपी को रोकने कांग्रेस का सियासी दांव, सोनिया ने भेजे दूत, जेडीएस को सीएम पद ऑफर

  •  
  • Publish Date - May 15, 2018 / 09:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलता देख कांग्रेस ने सियासी दांव खेला है। कांग्रेस ने जेडीएस को बिना शर्त समर्थन देने ऑफर किया है। कांग्रेस ने कहा है कि जेडीएस जिसे भी सीएम चुनेगी, कांग्रेस निशर्त समर्थन देगी।

ये भी पढ़ें- शिवराज ने मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता, अमित शाह को चाणक्य

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ‘हमारी देवगौड़ाजी और कुमारास्वामी से बात हुई है। मुख्यमंत्री पद के लिए जेडीएस जिसे भी चुनेगी, कांग्रेस उसे समर्थन देगी। उन्होंने हमारा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। उम्मीद है हम साथ आएंगे’।

विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, लेकिन शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में हैं, बीजेपी जहां 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 104 और जेडीएस 73 और 40 सीटों पर सिमटती दिख रही है। सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरुरत है। जेडीएस के साथ मिलकर कांग्रेस इस जादुई आंकड़े को पार करना चाहती है।   

ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद जोगी का सियासी दांव- इशारों-इशारों में गठबंधन के संकेत, पढ़िए खबर

देश में हालिया कई विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। और वो अपने चिरप्रतिद्वंदी बीजेपी को हर हाल में सत्ता से दूर करने साम-दाम, दंडभेद अपना रही है। इसलिए वो जेडीएस को समर्थन देकर कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बनाने की तैयार कर रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24