कांग्रेस का एक और ऑडियो- येदुरप्पा दे रहे हैं विधायक को ऑफर

Ads

कांग्रेस का एक और ऑडियो- येदुरप्पा दे रहे हैं विधायक को ऑफर

  •  
  • Publish Date - May 19, 2018 / 08:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

बेंगलुरु। कर्नाटक में बहुमत परीक्षण के लिए विधायकों की खरीदफरोख्त की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने अपने एक विधायक को लालच देते हुए येदुरप्पा का ऑडियो क्लिप जारी किया है। इसमें येदुरप्पा कांग्रेस विधायक बीसी पाटिल से कह रहे हैं कि कोच्चि मत जाओ, कोई बहाना बना दो, हम तुम्हें मंत्री बनाएंगे और जब तुम्हें जरूरत होगी तो हम मदद करेंगे।

इस क्लिप में येदुरप्पा पहले बीसी पाटिल से पूछते हैं कि वे कहां पर हैं। जवाब में पाटिल बताते हैं कि वे कोच्चि जाने के लिए बस रहे हैं। इस पर येदुरप्पा कहते हैं कि कोच्चि मत जाओ, हम तुम्हे मंत्री बनाएंगे और वह देंगे जिसकी तुम्हें जरुरत है। इस पर पाटिल कहते हैं कि ठीक है, लेकिन इसके आगे क्या।

यह भी पढ़ें : ठाकुरवाद पर रमन का शायराना जवाब- लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई

 

इस पर येदुरप्पा कहते सुनाई देते हैं कि, मैं तुम्हे इतना कह सकता हूं कि जब समय सही था, इसलिए मैं अब यह कर रहा हूं। कोच्चि न जाओ। वापस आओ।

वहीं कर्नाटक की मौजूदा स्थिति पर कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा, बीजेपी का पूरी दुनिया के सामने पर्दाफाश होगा। वे बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि उनके पास सिर्फ 104 ही विधायक हैं, फिर भी वे विधायकों की खरीद-फरोख्त की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमारे विधायक हमारे साथ हैं। हमारे दो विधायक यहां नहीं हैं। जब भी वे आएंगे वे निश्चित रूप से हमें समर्थन देंगे।

वेब डेस्क, IBC24