कर्नाटक उपचुनाव: सत्तारूढ़ कांग्रेस बागलकोट, दावणगेरे दक्षिण दोनों सीटों पर आगे

Ads

कर्नाटक उपचुनाव: सत्तारूढ़ कांग्रेस बागलकोट, दावणगेरे दक्षिण दोनों सीटों पर आगे

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 02:01 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 02:01 PM IST

बेंगलुरु, चार मई (भाषा) कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीट पर नौ अप्रैल को हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस दोनों सीट पर आगे है।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों एच वाई मेती (बागलकोट) और शमनूर शिवशंकरप्पा (दावणगेरे दक्षिण) के निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गए थे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस के उमेश मेती भाजपा के वीरभद्रय्या चरंतिमठ से 17,205 मतों के अंतर से आगे हैं। वहीं दावणगेरे दक्षिण में, कांग्रेस के समर्थ मल्लिकार्जुन भाजपा के श्रीनिवास टी दासकारियप्पा से 7,916 वोटों के अंतर से आगे हैं।

बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में क्रमशः नौ और 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

भाषा शोभना वैभव

वैभव