Thalapathy Vijay Fan Suicide: विजय थलापति की हार की झूठी खबर सुनते ही सदमे में आया ये सख्श, उठाया ये खौफनाक दम, मचा हड़कंप

Ads

Thalapathy Vijay Fan Suicide: विजय थलापति की हार की झूठी खबर सुनते ही सदमे में आया ये सख्श, उठाया ये खौफनाक दम, मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 03:43 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 03:44 PM IST

Thalapathy Vijay Fan Suicide| Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • विजय की पार्टी टीवीके 109 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए
  • झूठी अफवाह के चलते प्रशंसक ने आत्महत्या की कोशिश की

नई दिल्ली: Thalapathy Vijay Fan Suicide देश में आज जनादेश का दिन है, आज एक केंद्र शासित प्रदेश समेत कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम (Assembly Elections Result 2026) जारी हो रहे हैं। वोटों की गिनती के साथ अब रुझान आने भी शुरु हो चुके हैं। बात करें तमिलनाडु की तो यहां अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके सबको चौंका दिया है। पहले ही चुनाव में पार्टी ने राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बरकर सामने आई है। इसी जनादेश के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रह है। यहां अभिनेता से राजनेता बने ‘थलापति’ विजय के एक कट्टर प्रशंसक ने आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

जानिए किस वजह से की सुसाइड की कोशिश

Thalapathy Vijay Fan Suicide बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी में विजय के एक प्रशंसक ने झूठी अफवाह के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की। दरअसल, आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। इसी बीच किसी ने कह दिया कि थलापति विजय और उनकी पार्टी चुनाव हार गई। जिसके बाद वो परेशान हो गया और इस अफवाहों के चलते उन्होंने अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन समय रहते मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी जान बच गई।

तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत की तरफ विजय की टीवीएक

आपको बता दें कि तमिलनाडु के चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। विजय की पार्टी 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विजय के पिता ने अब कांग्रेस को गठबंधन के लिए न्यौता दिया है। कांग्रेस के उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कौन आगे है?

शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी टीवीके 109 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा है?

कांग्रेस 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

आत्महत्या की कोशिश क्यों हुई?

झूठी अफवाह फैलाई गई कि विजय की पार्टी चुनाव हार गई, जिससे एक प्रशंसक ने आत्महत्या की कोशिश की।