इंडिगो की टिकट बुकिंग प्रणाली में कुछ समय के लिए तकनीकी समस्या आई

इंडिगो की टिकट बुकिंग प्रणाली में कुछ समय के लिए तकनीकी समस्या आई

इंडिगो की टिकट बुकिंग प्रणाली में कुछ समय के लिए तकनीकी समस्या आई
Modified Date: August 21, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: August 21, 2026 2:39 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की टिकट बुकिंग प्रणाली में शुक्रवार को कुछ समय के लिए समस्या आ गई और लोग ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए।

एयरलाइन की बुकिंग प्रणाली में बुधवार को भी दिक्कतें आई थीं।

इंडिगो ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर एक संदेश में कहा, ‘‘अभी हमारे टिकट आरक्षण से संबंधित मुख्य रिजर्वेशन मंच में रुक-रुक कर दिक्कतें आ रही हैं जिससे कुछ ग्राहकों को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है।’’

इंडिगो ने कहा कि टीम अपने सहयोगी के साथ मिलकर इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही हैं। एयरलाइन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है।

एक अधिकारी ने बताया कि समस्या को ठीक कर लिया गया है और प्रणाली ने अब सामान्य रूप से काम करना शुरू कर दिया है।

‘एयरलाइन नेविटेयर रिजर्वेशन सिस्टम’ का इस्तेमाल कर रही है।

इंडिगो प्रतिदिन लगभग 2,200 उड़ानें संचालित करती है जो कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय जगहों को जोड़ती हैं।

एयरलाइन ने जुलाई में घरेलू मार्गों पर 80.82 लाख यात्रियों को यात्रा कराई और उसकी बाजार हिस्सेदारी 67.4 प्रतिशत रही।

इस बीच, बुधवार को इंडिगो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसे अपने मुख्य रिजर्वेशन मंच में बीच-बीच में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिसंबर 2025 में एयरलाइन को उड़ानों में भारी गतिरोध का सामना करना पड़ा था और बाद में उसे कई नियामक कार्रवाइयों का भी सामना करना पड़ा।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में