राहुल के धरने के मद्देनजर संसद मार्ग थाने के आसपास आरएएफ तैनात
राहुल के धरने के मद्देनजर संसद मार्ग थाने के आसपास आरएएफ तैनात
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के कारण घायल हुए युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर राहुल गांधी के धरने पर बैठने के बाद संसद मार्ग थाने के अंदर और आसपास त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की तैनाती की गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
थाने के आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। इसी थाने में नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) का कार्यालय भी है।
सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के धरने को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।
इससे पहले, गांधी साहिल लोचब के साथ मंदिर मार्ग थाने पहुंचे और 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के कारण घायल हुए लोचब के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे संसद मार्ग थाने पहुंचे और डीसीपी सचिन शर्मा से मुलाकात की जिसके बाद वह वहां धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन के दौरान लोचब की आंखों और पेट में पैलेट (छर्रे) लगे थे और बाद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में उनकी सर्जरी हुई थी।
लोचब की दाईं आंख में गंभीर चोट आई थी और उनके परिवार की ओर से दावा किया गया था कि चोट के कारण उनकी आंख की रोशनी जाने का खतरा है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


