कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने उगादी पर लोगों को बधाई दी

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने उगादी पर लोगों को बधाई दी

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने उगादी पर लोगों को बधाई दी
Modified Date: March 18, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: March 18, 2026 9:08 pm IST

बेंगलुरु, 18 मार्च (भाषा) कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को उगादि की पूर्व संध्या पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने नववर्ष में सभी के लिए सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा, ‘उगादी के अवसर पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह नया साल सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। जीवन की सभी कड़वाहट दूर हो और गुड़ जैसी मिठास आपके जीवन में भरे।’

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में