Karnataka CM Convoy: कर्नाटक में सीएम बदलेगा या नहीं? खुद मल्लिकजुन खरगे ने कर दिया खुलासा! जानिए क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष
Karnataka CM Convoy: कर्नाटक में सीएम बदलेगा या नहीं? खुद मल्लिकजुन खड़गे ने कर दिया खुलासा! जानिए क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष
Mohammed Moquim Suspended: मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ मुंह खोलना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी / Image: File
- सीएम बदलाव पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान
- अटकलों पर खरगे ने दी प्रतिक्रिया
- ढाई-ढाई साल के समझौते की पुष्टि नहीं हुई
बेंगलुरु: Karnataka CM Convoy कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री बदले जाने की संभावना को लेकर की जा रही चर्चा के बीच सोमवार को कहा कि ऐसे मामलों पर फैसला पार्टी आलाकमान करेगा और किसी को भी अनावश्यक समस्या पैदा नहीं करनी चाहिए।
Karnataka CM Convoy खरगे राज्य में कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा अक्टूबर में मुख्यमंत्री बदले जाने के संबंध में किये गए दावे पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘देखिए, यह आलाकमान के हाथ में है। यहां कोई नहीं कह सकता कि आलाकमान के मन में क्या चल रहा है। यह आलाकमान पर छोड़ दिया गया है और आगे कोई भी फैसला लेने का अधिकार उसी के पास है। लेकिन अनावश्यक रूप से किसी को समस्या पैदा नहीं करनी चाहिए।’’
वर्ष 2023 में जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तो ऐसी अटकलें थीं कि सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार ढाई-ढाई साल के लिए राज्य का नेतृत्व करेंगे। हालांकि, ऐसे दावों (बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाए जाने) की पार्टी ने न तो पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है। वर्तमान में सिद्धरमैया मुख्यमंत्री हैं और शिवकुमार उप मुख्यमंत्री हैं।

Facebook


