कर्नाटक के मंत्री के. वेंकटेश को योजना और सांख्यिकी विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

कर्नाटक के मंत्री के. वेंकटेश को योजना और सांख्यिकी विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

कर्नाटक के मंत्री के. वेंकटेश को योजना और सांख्यिकी विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
Modified Date: May 25, 2026 / 09:00 pm IST
Published Date: May 25, 2026 9:00 pm IST

बेंगलुरु, 25 मई (भाषा) कर्नाटक के पशुपालन और रेशम उद्योग मंत्री के. वेंकटेश को उनके मौजूदा विभागों के अलावा योजना और सांख्यिकी विभागों का प्रभार भी सौंपा गया है।

योजना और सांख्यिकी विभाग पहले मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के पास थे। इस महीने की शुरुआत में मंत्री डी. सुधाकर के निधन के बाद ये विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे थे।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री की सलाह पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

फेफड़ों के संक्रमण के इलाज के दौरान 10 मई को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में सुधाकर का निधन हो गया था।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में