नयी दिल्ली/बेंगलुरु (भाषा) कर्नाटक सरकार ने केंद्र की प्रमुख योजनाओं के तहत 3,052 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं के लिए जल्द मंजूरी मांगी है, जिस पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश सरकार के मंत्री एन. एस. बोसराजू ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
मंत्री ने नयी दिल्ली में हुई बैठकों के बाद एक बयान में कहा कि यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) और ‘‘रिपेयर, रिनोवेशन एंड रिस्टोरेशन’’ (आरआरआर) योजनाओं के तहत पेश किए गए हैं और फिलहाल जल संसाधन मंत्रालय में विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं।
बोसराजू ने कहा, “राज्य सरकार ने अपने 40 प्रतिशत हिस्से की वित्तीय प्रतिबद्धता पहले ही बजट में तय कर दी है, जबकि शेष 60 प्रतिशत केंद्र से मिलने की उम्मीद है। हमने परियोजनाओं को जल्दी लागू करने के लिए शीघ्र मंजूरी का अनुरोध किया है और केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक रही है।
भाषा रंजन सुरेश
सुरेश