चंडीगढ़ के सेक्टर 22 बाजार में भीषण आग लगी, दमकलकर्मियों की 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर भेजी

Ads

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 बाजार में भीषण आग लगी, दमकलकर्मियों की 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर भेजी

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 09:34 PM IST

चंडीगढ़, 18 मार्च (भाषा) चंडीगढ़ में बुधवार को शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक, सेक्टर 22 में एक दुकान में आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में 30 दमकल गाड़ियों को तीन घंटे से अधिक का वक्त लग गया।

उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले एक फोटो लैब की दुकान की पहली मंजिल पर लगी और तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई। शोरूम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि दमकल बुझाने के लिए 30 से 35 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। उन्होंने बताया कि मोहाली (पंजाब), पंचकुला (हरियाणा) के अलावा वायुसेना से भी दमकल गाड़ियां मंगाई गयी।

अधिकारी ने बताया कि दुकान में कोई रसायन मौजूद था, जिससे आग की तीव्रता बढ़ गई।

इससे पहले, शोरूम से धुआं निकलता देखा गया, जबकि आसपास खड़े लोगों ने दूर से आग की लपटों को देखा।

सेक्टर 22 का बाज़ार मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों का एक प्रसिद्ध केंद्र है। इस बाज़ार में प्रतिदिन ग्राहकों की भारी भीड़ रहती है।

प्रमुख मोबाइल ब्रांड के अलावा, बाजार में मोबाइल मरम्मत की दुकानें और मोबाइल एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं।

भाषा तान्या रंजन

रंजन