कर्नाटक में कोविड-19 के 2,479 नये मामले, चार मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 2,479 नये मामले, चार मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 2,479 नये मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: January 4, 2022 9:37 pm IST

बेंगलुरू, चार जनवरी (भाषा) कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 2,479 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,13,326 हो गयी, जबकि चार और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,355 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

कर्नाटक में एक जनवरी को तीन महीने के अंतराल के बाद संक्रमण के नये मामलों की संख्या एक हजार से अधिक रही थी। इसके बाद दो जनवरी को 1,187 जबकि सोमवार तीन जनवरी को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,290 नये मामले सामने आए थे।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 288 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,61,410 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,532 हो गयी है।

बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 2,053 नये मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में मंगलवार को 95,391 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5.68 करोड़ नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण की दर 2.59 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.16 प्रतिशत बनी हुई है।

राज्य में अब तक 8.75 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में