कर्नाटक में कोविड-19 के 8,906 नये मामले, चार मरीजों की मौत
कर्नाटक में कोविड-19 के 8,906 नये मामले, चार मरीजों की मौत
बेंगलुरू, आठ जनवरी (भाषा) कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 8,906 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,39,958 हो गयी, जबकि चार और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,366 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 508 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,63,056 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 38,507 हो गयी है।
बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 7,113 नये मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में शनिवार को 1,64,261 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5.75 करोड़ नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण की दर 5.42 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.04 प्रतिशत बनी हुई है।
राज्य में अब तक 8.95 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं।
भाषा रवि कांत माधव
माधव

Facebook


