करुणानिधि की हालत नाजुक, अस्पताल के बाहर उमड़े समर्थक

Ads

करुणानिधि की हालत नाजुक, अस्पताल के बाहर उमड़े समर्थक

  •  
  • Publish Date - August 6, 2018 / 12:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

चेन्नई। डेढ़ हफ्ते से स्थानीय कावेरी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) अध्यक्ष एम. करुणानिधि की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है।उनकी करुणानिधि की नब्ज़ बहुत धीमे चल रही है। उनकी स्थिति पर डॉक्टर्स लगातार नज़र बनाए हुए हैं। वहीं करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन भी हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं और कनिमोझी भी वहां मौजूद हैं

करूणानिधि की हालत नाजुक होने की खबर से उनके समर्थक सदमे में हैं। सैकड़ों समर्थक हॉस्पिटल के बाहर डटे हुए हैं। कई समर्थकों का का रो-रोकर बुरा हाल है करुणानिधि के बेटे स्टालिन ने समर्थकों से संयम बरतने की अपील की हैबता दें कि ब्लड प्रेशर में आई गिरावट के चलते 94 वर्षीय करुणानिधि को 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसके बाद उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की शिकायत भी हो गई। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया तब से उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें : ओवैसी का विवादित बयान- हम तुम्हें मुस्लिम बना देंगे और दाढ़ी रखने पर मजबूर कर देंगे

अस्पताल में करुणानिधि के स्वास्थ्य का हालचाल जानने वालों में नेताओं और कई बड़ी शख्सियतों का पहुंचना जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी करुणानिधि को देखने रविवार को अस्पताल पहुंचे थे

वेब डेस्क, IBC24