कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह रात में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है: मौसम विभाग

कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह रात में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है: मौसम विभाग

कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह रात में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है: मौसम विभाग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: December 17, 2021 12:38 pm IST

श्रीनगर, 17 दिसंबर (भाषा) कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही घाटी में अधिकतर जगह रात के समय तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।

मौसत विज्ञान विभाग ने घाटी में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार की रात तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बीती रात यहां तापतान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, यहां बीती रात तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में