कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में

कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में

कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: December 3, 2021 11:44 am IST

श्रीनगर, तीन दिसंबर (भाषा) कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बुधवार रात को तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उन्होंने बताया कि शहर में बुधवार को इस सर्दी के मौसम में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में भी न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सप्ताहांत में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना है जिसकी वजह से बारिश हो सकती है और इससे घाटी में शुष्क मौसम खत्म होगा।

घाटी में सर्दियां बेहद ठंड के मौसम की शुरुआत से काफी पहले ही शुरू हो जाती हैं जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होती हैं। कश्मीर में कड़ाके की सर्दी की 40 दिनों की अवधि ‘चिल्लई कलां’ हर साल 21 दिसंबर से शुरू होती है।

भाषा सुरभि नेहा

नेहा


लेखक के बारे में