कश्मीर : फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
कश्मीर : फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
श्रीनगर, 13 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने धोखाधड़ी और जालसाजी के 11 मामलों में वांछित आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया।
ईओडब्ल्यू के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा के ईओडब्ल्यू ने अब्दुल मजीद मीर के खिलाफ लंबे समय से लंबित गिरफ्तारी वारंट पर सफलतापूर्वक कार्रवाई की है।’’
उन्होंने कहा कि 2015 में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाज़ी के एक मामले के सिलसिले में श्रीनगर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
प्रवक्ता ने कहा,‘‘जांच पूरी होने के बाद, सक्षम अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। आरोपी एक कुख्यात और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ कश्मीर में धोखाधड़ी और नौकरी के लिए नकली व जाली दस्तावेज़ों के इस्तेमाल से जुड़े 11 अन्य मामले दर्ज हैं।’’
उन्होंने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर ईओडब्ल्यू ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। विधिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भाषा धीरज संतोष
संतोष

Facebook


