मणिपुर के इंफाल पश्चिम में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल पश्चिम में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, 14 दिसंबर (भाषा) इंफाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के उग्रवादी को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के बामडियार इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक एसएलआर राइफल, दो अन्य राइफल और गोला-बारूद जब्त किया गया।
भाषा प्रशांत शोभना
शोभना

Facebook


