Kedarnath Yatra Temporarily Suspended/Image Credit: AI
Kedarnath Yatra Temporarily Suspended: देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। इलाके में हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के चलते यात्रा रोकने का फैसला लिया गया है। मौसम सामान्य होने पर यात्रा फिर से शुरू होगी।
गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने बयान जारी करते हुए कहा कि, सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी तौर पर यात्री रोके गए हैं। श्रीनगर, ऋषिकेश में भी यात्रियों को हाल्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि चारों धाम पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। चमोली जिले में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। (Kedarnath Yatra Temporarily Suspended) इसके अलावा सिखों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब में बर्फबारी जारी है। बद्रीनाथ धाम में नर नारायण और नीलकंठ पर्वत पर बर्फबारी हो रही है।
वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अपने बयान में बताया कि, केदारनाथ धाम और पूरी केदारघाटी सहित रुद्रप्रयाग जिले अधिकांश क्षेत्रों में गत शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण प्रशासन ने फिलहाल केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हजारों श्रद्धालुओं को गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड जैसे सुरक्षित होल्डिंग इलाकों में रोक दिया है। वहीं दूसरी ओर, केदारनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित नीचे लाया जा रहा है। (Kedarnath Yatra Temporarily Suspended) जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों की टीमें अलर्ट मोड में हैं। यात्रा मार्ग और पड़ाव स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम सुधरने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।
Kedarnath Yatra Temporarily Suspended: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तराखंड में पिछले 4 महीने में सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं पिछले दिनों देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर समेत कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा,लेकिन पिछले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-