केजरीवाल ने होली पर लोगों को बधाई दी

Ads

केजरीवाल ने होली पर लोगों को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - March 29, 2021 / 05:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को होली के मौके पर बधाई देते हुए कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को बचाने की अपील भी की है।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये त्योहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए।”

उन्होंने कहा, “कोरोना वायरस से बचकर रहें और अपना एवं परिवार का ख्याल रखें।”

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1,881 मामले सामने आए थे जो करीब साढ़े तीन महीनों के दौरान एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले थे। केजरीवाल ने कहा कि वह कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण होली पर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

उन्होंने लोगों से घर पर ही त्योहार मनाने और भीड़-भाड़ में जाने से बचने का अनुरोध किया।

भाषा

प्रशांत यश