(फाइल फोटो के साथ)
चंडीगढ़, 15 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पंजाब के संगरूर जिले में श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे।
धुरी के रानीके गांव स्थित मंदिर में केजरीवाल, मान और सिसोदिया ने पूजा-अर्चना की।
केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के साथ धुरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’ इससे पहले, मान ने महाशिवरात्रि के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भगवान शिव आप सभी को अपार खुशी और अच्छे स्वास्थ्य से नवाजें।’
भाषा तान्या दिलीप
दिलीप