केजरीवाल ने दिल्ली में ममता से मुलाकात की

केजरीवाल ने दिल्ली में ममता से मुलाकात की

केजरीवाल ने दिल्ली में ममता से मुलाकात की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: April 29, 2022 10:00 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की। पांच राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनावों के बाद यह उनकी पहली मुलाकात है।

दोनों नेताओं की करीब आधे घंटे की यह मुलाकात, तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आधिकारिक आवास पर हुई।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा, ‘‘यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। ’’

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान ममता ने केजरीवाल को पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी (आप) की शानदार जीत के लिए बधाई दी।

तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गोवा विधानसभा चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बाद से उन दोनों (ममता और केजरीवाल) की यह पहली मुलाकात है।

भाषा

सुभाष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में