केजरीवाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केजरीवाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केजरीवाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: January 30, 2021 7:11 am IST

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 73वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

केजरीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अंहिसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है जिससे अधिकार की कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि 1948 में 30 जनवरी को ही नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी और उनकी पुण्यतिथि को ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ सत्य, अहिंसा, धैर्य, साहस और सत्याग्रह। बड़ी से बड़ी शक्तियों को अप्रभावी करने वाले गांधी जी के ये सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जिनसे अधिकारों की कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। पूज्य बापू जी के स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।’’

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में