Kerala Assembly Election 2026 Dates: केरल में एक ही चरण में होगा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, मतदान और मतगणना की सटीक डेट जानें यहां

Ads

Kerala Assembly Election 2026 Dates: निर्वाचन आयोग ने केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 04:50 PM IST

Kerala Assembly Election 2026 Dates/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।
  • असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग द्वारा कर दिया है।
  • चार राज्यों में एक चरण और बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान।

Kerala Assembly Election 2026 Dates: नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग द्वारा कर दिया है। चुनाव आयोग ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की और चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। (Kerala Assembly Election 2026 Dates) चुनाव आयोग ने केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि, केरल में एक चरण में मतदान होगा। केरल में 09 अप्रैल को मतदान होगा और 04 मई को मतगणना होगी।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे

असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे
Kerala Assembly Election 2026 Dates: केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे
पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग

बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी। वहीं तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी।

किस राज्य में कितने मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘अंतिम सूची के अनुसार असम में लगभग 2.25 करोड़, केरल में 2.7 करोड़, पुडुचेरी में 9.44 लाख, तमिलनाडु में 5.67 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को जारी अंतिम सूची में 6.44 करोड़ मतदाता हैं। न्यायाधीशों द्वारा अपने निर्णय के बाद जो भी पूरक सूची आएगी, उसे इसमें जोड़ दिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने किया चुनावी राज्यों का दौरा

Kerala Assembly Election 2026 Dates: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘असम, केरल, पुदुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए सूचना है कि पिछले कुछ दिनों में निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी मतदान वाले राज्यों का दौरा किया। इन दौरों के दौरान आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप्त किए। (Kerala Assembly Election 2026 Dates) आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, एसपी, आईजी, डीआईजी तथा सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से भी भेंट की। साथ ही, संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों तथा डीजीपी के साथ भी बैठकें की गईं।’

सीईसी ने चुनावी राज्यों में सफल SIR प्रक्रिया के लिए कर्मियों को दी बधाई

Kerala Assembly Election 2026 Dates: चुनावी राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त सभी कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की।

पहली बार मतदान करने वाले युवा जरूर निभाए अपनी जिम्मेदारी

चुनाव आयुक्त ने कहा- ‘मैं युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जरूर निभाएं। वे वोट जरूर करें।आपका वोट आपकी चॉइस है जो भविष्य का निर्माण करेगा। भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। चुनाव का ऐलान करने से पहले मैं आपको कुछ जानकारी दे रहा हूं जो आने वाले चुनाव से जुड़ा है। (Kerala Assembly Election 2026 Dates) पांच राज्यों- यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं।

चुनाव आयोग ने असम और केरल के अनोखे मतदान केंद्र के बारे में बताया

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि असम और केरल के अनोखे मतदान केंद्र भी हैं।

असम: मतदान दल माजुली से 50-60 किलोमीटर की कठिन यात्रा नाव और सड़क मार्ग से तय करते हैं, ब्रह्मपुत्र नदी पार करते हैं, और अंत में ट्रैक्टर से दूरस्थ धनेखाना मतदान केंद्र पर 248 मतदाताओं को लेकर पहुंचते हैं।
केरल: इडुक्की जिले के एक आदिवासी क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 34 एडामलकुड्डी, जिसमें कुल 693 मतदाता हैं, एक अनोखा दूरस्थ मतदान केंद्र है, (Kerala Assembly Election 2026 Dates) जहां मतदान अधिकारी विशेष वाहन से 30 किलोमीटर की दुर्गम और दुर्गम सड़कों से होकर गुजरते हैं, जिसके बाद उन्हें 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

इन्हे भी पढ़ें:-