केरल भाजपा प्रमुख पर रिश्वतखोरी के आरोप में मामला दर्ज

Ads

केरल भाजपा प्रमुख पर रिश्वतखोरी के आरोप में मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 17, 2021 / 02:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

वायनाड (केरल) 17 जून (भाषा) केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन के खिलाफ आदिवासी नेता और जनाधिपथ्य राष्ट्रीय पार्टी (जेआरपी) अध्यक्ष सी के जनू को छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में राजग उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए रिश्वत देने के आरोप में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया।

यहां की एक अदालत ने पुलिस को रिश्वतखोरी के आरोपों पर सुरेंद्रन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ई और 171 एफ के तहत दर्ज की गई है।

हाल ही में, सुरेंद्रन और जेआरपी नेता पी अझिकोड के बीच जनू को राशि का भुगतान करने को लेकर हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

सुरेंद्रन और उनकी पार्टी ने आरोपों से इनकार किया है जबकि अदालत प्रथम दृष्टया टेप की सत्यता को लेकर आश्वस्त हो गई।

इससे पहले, सात जून को सुरेंद्रन के खिलाफ के सुंदर को मंजेश्वर सीट से नामांकन वापस लेने के लिए धमकाने और रिश्वत देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

भाषा

नोमान उमा

उमा