Kerala Blast latest News: केरल प्रार्थना सभा में धमाके के चश्मदीद आएं सामने.. बयां किया दिल दहला देने वाले खौफनाक मंजर

एक बुजुर्ग महिला ने अपने स्तब्ध करने वाले अनुभव को याद करते हुए कहा, ‘‘जब मैंने पहले धमाके के बाद आंखे खोली तो सामने केवल आग का गोला देखा। और कुछ नहीं

Kerala Blast latest News: केरल प्रार्थना सभा में धमाके के चश्मदीद आएं सामने.. बयां किया दिल दहला देने वाले खौफनाक मंजर

kerala Blast latest News

Modified Date: October 29, 2023 / 05:50 pm IST
Published Date: October 29, 2023 4:30 pm IST

कोच्चि: केरल के कलामासेरी में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में धमाके के बाद मची अफरातफरी के बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने उस भयानक मंजर को बयां किया, जिससे स्थानीय प्रार्थना सभा स्थल पर सदमा और शोक की लहर दौड़ गयी। प्रार्थना केंद्र के बाहर सैकड़ों लोग जमा थे और चेहरों पर चिंता के भाव और आंखों में आंसू थे, जबकि अंदर छाई निराशा और रहस्य के बीच, पुलिस अधिकारी और दमकलकर्मी घायलों की तलाश कर रहे थे। एक बुजुर्ग महिला ने अपने स्तब्ध करने वाले अनुभव को याद करते हुए कहा, ‘‘जब मैंने पहले धमाके के बाद आंखे खोली तो सामने केवल आग का गोला देखा। और कुछ नहीं… और कुछ नहीं…केवल आग का गोला देखा। सभी लोग इधर-उधर भाग रहे थे।’’

Rahul Gandhi Big Announcement: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की एक और नई घोषणा, 10 लाख तक होगा स्वास्थ्य बीमा, मजदूरों के लिए ​भी बड़ा ऐलान

ईसाई प्रार्थना केंद्र में रविवार सुबह हुए धमाके में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हैं। सभागार में प्रार्थना के लिए एकत्रित होने वालों में महिलाएं एवं बुजुर्ग लोग भी थे। कंपकपाती आवाज में 70-वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सभागार में भीड़ के बीच हुए धमाके की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘मैं सभागार के एक किनारे खड़े होकर और आंख बंद कर प्रार्थना कर रहा था, तभी नजदीक धमाके की आवाज सुनकर स्तब्ध हो गया। मैंने चारों ओर आग ही आग देखा और अन्य लोगों के साथ बाहर की ओर भागा।’’

Rajasthan Assembly Election 2023: इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों नहीं है परिवारवाद से अछूती.. नेताओं के करीबियों को जमकर बांटे गए टिकट

उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा में शामिल होने वालों ने आज तक ऐसा मंजर कभी नहीं देखा था। प्रार्थना सभा के दौरान घटी घटना से उबरने की कोशिश करते हुए एक अन्य महिला ने बताया, ‘‘प्रार्थना सभा में शामिल लोगों में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और बच्चे थे।’’ यह बताते हुए उनकी आवाज कांप रही थी। केरल के पुलिस महानिदेशक दर्वेश साहेब ने कहा कि धमाका इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से हुआ है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown