केरल: मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी

Ads

केरल: मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 05:33 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 05:33 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 25 मई (भाषा) केरल सरकार के मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई विशेष बैठक में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के राज्य विधानसभा में होने वाले अभिभाषण को मंजूरी दी गई। यह बात मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कही।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सतीशन ने कहा कि विशेष बैठक इसलिए बुलाई गई, क्योंकि बुधवार को बकरीद की छुट्टी होगी।

राज्यपाल आर्लेकर 29 मई को विधानसभा में अभिभाषण देंगे।

कैबिनेट ने केरल कांग्रेस (जे) के विधायक अपू जॉन जोसफ को विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाने का भी फैसला किया। सतीशन ने कहा कि कैबिनेट ने नए बने वरिष्ठ नागरिक विभाग के तहत आने वाले विषयों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप