केरल : मुख्यमंत्री सतीशन ने नशा-निरोधी पहल ‘ऑपरेशन तूफान’ की शुरुआत की
केरल : मुख्यमंत्री सतीशन ने नशा-निरोधी पहल ‘ऑपरेशन तूफान’ की शुरुआत की
तिरुवनंतपुरम, दो जून (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार को गृह विभाग की नशा-विरोधी पहल ‘ऑपरेशन तूफान’ की शुरुआत की।
सतीशन ने कहा कि मादक पदार्थ की समस्या राज्य के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। सतीशन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी युवाओं की है, जो केरल का जनसांख्यिकीय लाभांश हैं। उन्होंने आगाह किया कि मादक पदार्थ माफिया उन्हें निशाना बने रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं पर नशे के प्रभाव का अंदाजा अपराधों की बदलती प्रकृति से लगाया जा सकता है, जो अधिक क्रूर और हिंसक हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के प्रभाव में आकर युवाओं द्वारा अपने माता-पिता या अन्य करीबी परिजनों की हत्या जैसी घटनाएं सामने आई हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस पहल में केवल गृह विभाग ही नहीं, बल्कि आबकारी और शिक्षा विभाग सहित अन्य सरकारी एजेंसियों, स्कूलों और अभिभावकों की भी भागीदारी आवश्यक है, ताकि राज्य में नशे को समाप्त किया जा सके और इसके नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
उन्होंने कहा, ‘‘इस मिशन के दो पहलू हैं-पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा सरकार के पूर्ण समर्थन के साथ प्रवर्तन और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता।’’
उन्होंने ‘ऑपरेशन तूफान: द नार्को हंट’ की शुरूआत की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘अभिभावक, स्कूल, शिक्षक, पुलिस, आबकारी अधिकारी और स्थानीय निकाय युवाओं में नशे के खतरे के प्रति जागरूकता फैलाने में भूमिका निभाएंगे।’’
मुख्यमंत्री सतीशन ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों से इस अभियान के एंबेसडर बनने की अपील भी की। सतीशन और राज्य के गृह मंत्री रमेश चन्नीथला ने इस पहल के अंग्रेज़ी और मलयालम लोगो का भी अनावरण किया।
भाषा अमित अविनाश
अविनाश
लेखक के बारे में
Web Title: केरल : मुख्यमंत्री सतीशन ने नशा-निरोधी पहल ‘ऑपरेशन तूफान’ की शुरुआत की

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pm