केरल कांग्रेस (जे) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

केरल कांग्रेस (जे) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

केरल कांग्रेस (जे) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 13, 2021 11:09 am IST

कोट्टायम, 13 मार्च (भाषा) कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सहयोगी दल केरल कांग्रेस (जोसेफ) धड़े ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।

पार्टी के अध्यक्ष पी जे जोसेफ थोडुपुझा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता मोनसे जोसेफ कडुथुरुथी सीट से, के फ्रांसिस जॉर्ज इडुक्की से जबकि थॉमस उन्नीदान इरिंजालाकुडा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

यूडीएफ नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि गठबंधन में सीट बंटवारे के मुताबिक केरल कांग्रेस (जोसेफ) 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में