मणिपुर के गांव पर हमले में महिला की मौत, पति और बेटा घायल
मणिपुर के गांव पर हमले में महिला की मौत, पति और बेटा घायल
इंफाल, 13 सितंबर (भाषा) मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में एक गांव पर रविवार तड़के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई तथा उसका पति एवं बच्चा घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध उग्रवादियों ने सुबह करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के पास स्थित टॉलेन कुकी गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी की। यह राजमार्ग इंफाल को जिरीबाम से जोड़ता है।
पुलिस ने बताया कि ल्हिंगनगाई नामक महिला की उसके घर में मौत हो गई तथा इस हमले में उसका पति और बेटा घायल हो गए।
घटना के बाद सुरक्षाबल गांव पहुंचे और घायलों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।
इस बीच, कैमाई ग्राम प्राधिकरण ने हमले की निंदा करते हुए इसे ‘‘समुदायों के बीच वैमनस्य और विभाजन पैदा करने का जानबूझकर किया गया दुर्भावनापूर्ण प्रयास’’ बताया।
ग्राम प्राधिकरण ने एक बयान में अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह किया।
भाषा सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


