केरल सरकार ने केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का फैसला किया

केरल सरकार ने केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का फैसला किया

केरल सरकार ने केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का फैसला किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: March 26, 2021 10:18 am IST

तिरुवनंतपुरम, 26 मार्च (भाषा) केरल सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समेत केन्द्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का शुक्रवार को फैसला किया।

ईडी सोना और डॉलर की तस्करी के मामलों की जांच कर रही है।

इस संबंध में निर्णय यहां मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में लिया गया।

एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राज्य मंत्रिमंडल ने सोना और डॉलर तस्करी मामलों की जांच प्रभावित करने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का फैसला किया है। चूंकि, वहां आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद ही आयोग का गठन किया जाएगा।’’

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में