कोविड-19 पाबंदियों के चलते परेशानी से गुजर रहे कलाकारों की वित्तीय मदद करेगी केरल सरकार

Ads

कोविड-19 पाबंदियों के चलते परेशानी से गुजर रहे कलाकारों की वित्तीय मदद करेगी केरल सरकार

  •  
  • Publish Date - November 5, 2020 / 12:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

तिरुवनंतपुरम, पांच नवंबर (भाषा) केरल सरकार ने कोविड-19 महामारी के चलते परेशानियों का सामना कर रहे कलाकारों को एक-एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ऐसे 30 हजार कलाकारों को एक-एक हजार रुपये वित्तीय सहायता प्रदान करने का फैसला लिया गया है, जो कोविड-19 पाबंदियों के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं और उन्हें कहीं और से वित्तीय मदद नहीं मिली है।

संस्कृति मंत्री ए के बालन ने कहा, ”ऐसे कलाकार जिन्हें अब तक कहीं और से मदद नहीं मिली है, उन्हें एक-एक हजार रुपये दिये जाएंगे। इसके लिये सरकार तीन करोड़ रुपये खर्च करेगी।”

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा