केरल उच्च न्यायालय ने फर्जी मतदाताओं से जुड़ी कांग्रेस की याचिका पर निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

केरल उच्च न्यायालय ने फर्जी मतदाताओं से जुड़ी कांग्रेस की याचिका पर निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

केरल उच्च न्यायालय ने फर्जी मतदाताओं से जुड़ी कांग्रेस की याचिका पर निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 26, 2021 12:08 pm IST

कोच्चि, 26 मार्च (भाषा) केरल उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला द्वारा दायर एक याचिका पर निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है, जिसमें राज्य विधानसभा के छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में फर्जी और बार-बार जिन मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, उन्हें मतदान से रोकने का अनुरोध किया गया है।

चेन्निथला के वकील के शीघ्र सुनवाई के अनुरोध पर विचार करते हुए अदालत ने दोपहर में मामले की सुनवाई की और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है।

इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

चेन्निथला ने अपनी याचिका में राज्य के 131 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के फर्जी और बार-बार दर्ज नामों के लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची की जांच से साबित होगा कि विधानसभा क्षेत्रों में 4,34,042 फर्जी मतदाता हैं, जिनमें से कई के नाम बार-बार दर्ज हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इन त्रुटियों को दूर करने के लिये निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र पर उसके “ढुलमुल रवैये और काम नहीं करने” से बेहद व्यथित हैं।

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अदालत से निर्वाचन आयोग को अंतरिम आदेश जारी करने का अनुरोध किया कि वह फर्जी और बार-बार दर्ज नामों वाले मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में मतदान से रोके।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में